ePaper

शर्मनाक! दिल्ली में स्कूल से लौट रही बच्चियों से बलात्कार

Updated at : 21 Feb 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! दिल्ली में स्कूल से लौट रही बच्चियों से बलात्कार

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. यहां के रोहिणी के केएन काटजू मार्ग इलाके में चार और सात वर्ष की दो बच्चियों के साथ सोमवार दोपहर उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया गया जब वे एक खाली प्लॉट में शौच के लिए गयी थीं. पुलिस ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. यहां के रोहिणी के केएन काटजू मार्ग इलाके में चार और सात वर्ष की दो बच्चियों के साथ सोमवार दोपहर उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया गया जब वे एक खाली प्लॉट में शौच के लिए गयी थीं.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकडा गया है. लडकियों को बाबा भीम राव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुयी है.

दोनों लडकियां पडोसी हैं और वे स्कूल से लौटी थीं. जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटीं तो उनकी तलाश की गयी और वे एक प्लॉट में मिलीं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बाद में आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola