अन्नाद्रमुक विधायकों को जिसमे रखा गया था, रखरखाव के लिए बंद हुआ रिजार्ट
Updated at : 18 Feb 2017 4:33 PM (IST)
विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु में जिस गोल्डन बे रिजॉर्ट में सौ से ज्यादा अन्नाद्रमुक विधायकों को पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से रखा गया था उसे रखरखाव के काम के लिए बंद कर दिया गया है. यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर कूवातूर में स्थित रिजॉर्ट परिसर की दीवार पर लगे नोटिस में कहा गया […]
विज्ञापन
चेन्नई : तमिलनाडु में जिस गोल्डन बे रिजॉर्ट में सौ से ज्यादा अन्नाद्रमुक विधायकों को पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से रखा गया था उसे रखरखाव के काम के लिए बंद कर दिया गया है.
यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर कूवातूर में स्थित रिजॉर्ट परिसर की दीवार पर लगे नोटिस में कहा गया है, ‘‘ रिजॉर्ट में रखरखाव का काम चल रहा है.’ नोटिस उस दिन लगाया गया है जब अन्नाद्रमुक के विधायक तमिलनाडु विधानसभा में शक्ति परीक्षण में हिस्सा लेने के लिए रिजॉर्ट से चले गए. वे इसमें आठ फरवरी से रह रहे थे. एआईएडीएमके के विधायक लगभग 15 दिनों तक यहां रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




