राहुल बोले, हमने पार्टी से ''कचरा'' उठाकर बाहर फेंका और मोदी जी ने भाजपा में रख लिया

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जोरदार शाब्दिक जंग छिड़ा हुआ है. मोदी और राहुल एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जोरदार शाब्दिक जंग छिड़ा हुआ है. मोदी और राहुल एक दूसरे पर जमकर हमला कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में रोड शो किया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित किया.
श्रीनगर में मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला, तो राहुल गांधी ने हरिद्वार में मोदी पर. लेकिन आज राहुल गांधी के रोड शो में अलग ही नजारा देखने को मिला. रोड शो राहुल गांधी का था और सड़क पर मोदी के नारे और भाजपा का झंडा लहरा रहा था.दरअसल राहुल गांधी रोड शो कर रहे थे उसी समय अचानक भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए वहां पहुंच गये. लोगों के हाथों में भाजपा के झंडे थे. हालांकि राहुल ने उनका भी स्वागत किया और हाथ लहराकर सबका अभिवादन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




