ePaper

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

Updated at : 12 Feb 2017 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तडके एक मुठभेड में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को मार गिराया जबकि सेना के दो जवान शहीद हो गये और एक नागरिक की मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अधिकारी सहित सेना के तीन जवान […]

विज्ञापन

कुलगाम : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तडके एक मुठभेड में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादियों को मार गिराया जबकि सेना के दो जवान शहीद हो गये और एक नागरिक की मौत हो गयी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अधिकारी सहित सेना के तीन जवान घायल हो गये, जिन्हें विमान के जरिये श्रीनगर स्थित सेना के ‘92 बेस हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की हालत स्थिर बतायी जाती है. पुलिस महानिदेशक एस पी वैद्य ने को बताया कि सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मारकर अहम सफलता हासिल की है.
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे दो सैनिक भी शहीद हो गये और घर के मालिक का बेटा मुठभेड के दौरान हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया, जिसने बाद में दम तोड दिया।” मुठभेड की बाबत पूछे जाने पर राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि भारत की जमीन पर आतंकवाद पाकिस्तान प्रायोजित है.
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई सबूत हैं और अब यह कोई गुप्त बात नहीं रह गयी है कि भारतीय जमीन पर खासकर जम्मू कश्मीर में समूचा आतंकवाद पाकिस्तान द्वारा प्रचारित, प्रसारित और प्रायोजित किया जा रहा है.” मंत्री ने सुरक्षा बलों के कठिन परिस्थितियों में भी काम करते रहने की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘‘वे :सुरक्षा बल: बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा बल के तौर पर साबित किया है.”
मुठभेड की विस्तृत जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने तडके करीब साढे चार बजे सेना और अर्द्धसैनिक बलों की मदद से फ्रिसल इलाके में स्थित नागबल गांव को चारों ओर से घेर लिया। यह इलाका श्रीनगर से करीब 70 किलोमीटर दूर है.
उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी में साफ तौर पर कहा गया था कि आतंकवादी गांव के अंदर एक घर में छुपे हैं जिसके बाद उस जगह को चारों ओर से घेर लिया गया. सभी घरों की बार बार तलाशी ली गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ गये छापा मारने वाले दल ने एक घर की फिर से तलाशी लेने पर जोर दिया.
राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह ने एक बार फिर उस घर की तलाशी ली जहां उन्हें विशेष तरह से बनी एक छत दिखी जिसमें आतंकवादी छुपे हुए थे. पकडे जाने पर उन्होंने घर के मालिकों के साथ गये सैनिकों पर जबरदस्त गोलीबारी शुरु कर दी जिसकी चपेट में आने से लांस नायक रघुवीर सिंह और लांस नायक गोपाल सिंह बडोदिया शहीद हो गये.
बहरहाल, जवाबी गोलीबारी के बाद तीन आतंकवादी किसी तरह भागकर पास के जंगल में जाने में सफल रहे जबकि प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन से संबद्ध अन्य चार आंतकवादी मारे गये. मारे गये चार आतंकवादियों में से तीन की पहचान मदस्सर अहमद तांत्रे, फारख अहमद डार और अजहर अहमद के रुप में हुई है.
चौथे आतंकवादी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं. मुठभेड की जगह से चार हथियार बरामद किये गये हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड खत्म होने के तुरंत बाद प्रदर्शनकारियों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच संघर्ष हुआ और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola