बाल ठाकरे का बेटा होना ही मुझे बॉस बनाता है, भाजपा को भी मानना होगा : उद्धव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2017 6:58 PM
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना में गठबंधन नहीं होने से दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे का बेटा होने के नाते वहीं बॉस हैं और यह बात भाजपा को भी स्वीकार करनी होगी. शिवसेना के मुखपत्र […]
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा और शिवसेना में गठबंधन नहीं होने से दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खियों के बीच शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बाल ठाकरे का बेटा होने के नाते वहीं बॉस हैं और यह बात भाजपा को भी स्वीकार करनी होगी. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साक्षात्कार में उद्धव ने कहा, ‘‘… हां, मैं हूं.
दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे का बेटा होने के नाते मैं निश्चित रुप से बॉस हूं. यहां तक कि उन्हें (भाजपा) स्वीकार करना होगा कि मैं बॉस हूं क्योंकि मैं एक शक्तिशाली संगठन का प्रमुख भी हूं. लेकिन ये लोग (भाजपा नेता) सिर्फ आरोप लगाते हैं जिनका कोई महत्व नहीं है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार और केंद्र सरकार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में शिवसेना का साथ देने के बजाए केवल इसकी टांग खींचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










