1984 सिख दंगा मामला: सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ लाइ डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मांगी

नयी दिल्ली : 1984 में हुए सिख विरोधी दंगा मामले में सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ लाइ डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मांगी है. टाइटलर पर आरोप है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दंगाइयों को भड़काया और हिंसा में भी शामिल हुए थे. […]
नयी दिल्ली : 1984 में हुए सिख विरोधी दंगा मामले में सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ लाइ डिटेक्टर टेस्ट की अनुमति मांगी है. टाइटलर पर आरोप है कि 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दंगाइयों को भड़काया और हिंसा में भी शामिल हुए थे.
हालांकि उन्हें सीबीआई की ओर से क्लीनचिटमिल चुकी थी, लेकिन दंगा पीड़ितों ने टाइटलर को क्लीन चिट दिये जाने के मामले में याचिका दायर की थी. उनका कहना था कि टाइटलर के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बावजूद उन्हें सीबीआइ बचा रही है. शिकायतकर्ता लखविंदर कौर ने सीबीआइ क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती दी थी.
1984 Sikh killings case: CBI seeks permission to conduct a lie detector test on Jagdish Tytler.
— ANI (@ANI) February 9, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










