ePaper

शर्मनाक! दिल्ली में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

Updated at : 01 Feb 2017 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! दिल्ली में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां तीन युवकों ने चलती कार में एक 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है , हालांकि इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां तीन युवकों ने चलती कार में एक 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है , हालांकि इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह वारदात दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की है.

जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी युवती के पहचान वाले थे. बीती रात युवकों ने युवती को पब ले जाने के बहाने अपनी कार पर बैठाया और साथ ले गए. रास्ते में उन लोगों ने चलती कार में ही युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी आधी रात के वक्त युवती को एक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए.

किसी तरह युवती ने पुलिस से संपर्क स्थापित किया और आपबीती उनके समक्ष रखी. युवती की शिकायत सुनते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और कुछ घंटों की मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस ने मामले के संबंध में जानकारी दी और आरोपियों के संबंध में बताया. आरोपियों के नाम विजय कुमार, आरिफ, और मुबारक है जिनकी युवती की पहले से ही जान पहचान है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को भी खंगालने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola