अहमदाबाद : नगर निगम के अधिकारी को अचार लपेटे करेंसी खाने को किया गया मजबूर

अहमदाबाद : अहमदाबाद नगर निगम के एक अधिकारी को टीवी कैमरा के सामने अचार लपेटे हुए करेंसी नोट खाने के लिए मजबूर करने को लेकर एक स्थानीय एनजीओ के 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने आज मामला दर्ज किया. इस अधिकारी के कथित तौर पर भ्रष्ट होने को लेकर उसके खिलाफ यह हरकत की गई. […]
अहमदाबाद : अहमदाबाद नगर निगम के एक अधिकारी को टीवी कैमरा के सामने अचार लपेटे हुए करेंसी नोट खाने के लिए मजबूर करने को लेकर एक स्थानीय एनजीओ के 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने आज मामला दर्ज किया. इस अधिकारी के कथित तौर पर भ्रष्ट होने को लेकर उसके खिलाफ यह हरकत की गई. चूंकि कवरेज के लिए मीडिया को बुलाया गया था, इसलिए घटना को कुछ स्थानीय चैनलों ने प्रसारित भी किया. पीडित धरमीन व्यास की शिकायत पर वस्त्रपुर पुलिस ने ‘लोक रक्षक सेवा समिति’ के 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. व्यास अहमदाबाद नगर निगम के न्यू वेस्ट जोन के प्रोफेशनल टैक्स डिपार्टमेंट में सहायक प्रबंधक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




