ePaper

अनुच्छेद 370 रद्द करने के लिए न्यायपालिका का इस्तेमाल कर सकती है भाजपा : उमर अब्‍दुल्ला

Updated at : 28 Jan 2017 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 रद्द करने के लिए न्यायपालिका का इस्तेमाल कर सकती है भाजपा : उमर अब्‍दुल्ला

जम्मू : नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती नीत जम्मू कश्मीर सरकार को आज आगाह किया कि भाजपा अनुच्छेद 370 रद्द करने के लिए न्यायपालिका का इस्तेमाल कर सकती है क्योंकि ‘वह समझ चुकी है कि वे उसे रद्द करने के लिए विधायिका का रास्ता नहीं अपना सकते.’ उमर ने यहां राज्य विधानसभा […]

विज्ञापन

जम्मू : नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती नीत जम्मू कश्मीर सरकार को आज आगाह किया कि भाजपा अनुच्छेद 370 रद्द करने के लिए न्यायपालिका का इस्तेमाल कर सकती है क्योंकि ‘वह समझ चुकी है कि वे उसे रद्द करने के लिए विधायिका का रास्ता नहीं अपना सकते.’

उमर ने यहां राज्य विधानसभा में कहा, ‘भाजपा ने शायद अपनी ओर से यह मान लिया है कि वे अनुच्छेद 370 समाप्त करने के लिए विधायिका का इस्तेमाल नहीं कर सकते जो राज्य को विशेष शक्तियां प्रदान करता है. जब वे (अनुच्छेद 370 रद्द करने के लिए) विधायिका के रास्ते ऐसा नहीं कर सकते, तो वे न्यायपालिका का इस्तेमाल कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जो यह मानते हैं कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 पर अच्छा काम किया है और यह कि पार्टी ने मान लिया है कि अनुच्छेद से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. वे गलत हैं.’ विधानसभा में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी थीं जिन्होंने अपने मंत्रालयों गृह, योजना, पर्यटन आदि के लिए अनुदान पेश किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola