कश्मीर में हिमस्खलन से सेना के मेजर एवं एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2017 7:46 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हिमस्खलन और बर्फबारी से जुडी अन्य घटनाओं में सेना के मेजर एवं एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हिमस्खलन और बर्फबारी से जुडी अन्य घटनाओं में सेना के मेजर एवं एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर में गंदेरबल जिले के सोनमर्ग में सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट में आ गया हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (एचएडब्ल्यूएस) के मेजर अमित की हिमस्खलन में मौत हो गयी.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन में फंस जाने के कारण एक सैनिक की मौत हो गई. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिमस्खलन की एक अन्य घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज सेक्टर में हुई जिसमें एक घर बर्फ के नीचे दब गया और इसके कारण घर में रह रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज तडके गुरेज के तुलैल इलाके में बदुगाम गांव हिमस्खलन की चपेट में आ गया और मेहराजुद्दीन लोन का घर बर्फ के नीचे दब गया.

उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों के अंदर मकान के दब जाने से 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि लोन के अन्य बेटे रियाज अहमद को अधिकारियों ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया. एक अन्य घटना में उत्तरी कश्मीर में कुपवाडा जिले के क्रालपोरा में बर्फ के भार से एक मकान के ढह जाने से एक व्यक्ति की जान चली गयी और एक अन्य घायल हो गया। अब्दुल गनी गनेई अपने रिश्तेदार अब्दुल जब्बार गनेई के मकान की छत से बर्फ हटा रहे थे, उसी दौरान मकान ढह गया और अब्दुल गनी गनेई की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में मकान मालिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola