सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा, मोबाइल उपभोक्ताओं की पहचान के लिए क्या कदम उठाये जाएं

नयी दिल्ली : देश में 103.5 करोड़ से ज्यादा मोबाइल हैं केंद्र सरकार हर काम को आसान बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही है. बैंकिंग जैसी अहम सुविधाएं भी अब आपकी जेब में है. इनकी सुरक्षा को लेकर समय- समय पर सवाल उठते रहे हैं. अब सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुरक्षा पर […]
नयी दिल्ली : देश में 103.5 करोड़ से ज्यादा मोबाइल हैं केंद्र सरकार हर काम को आसान बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही है. बैंकिंग जैसी अहम सुविधाएं भी अब आपकी जेब में है. इनकी सुरक्षा को लेकर समय- समय पर सवाल उठते रहे हैं.
अब सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुरक्षा पर दायर याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र से कहा है कि वह दो हफ्ते के भीतर अदालत को बताए कि देश के लगभग पांच करोड मोबाइल उपभोक्ताओं की पहचान के सत्यापन के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए. उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका को स्वीकार कर लिया है जिसमें भलीभांति सत्यापन की इस आधार पर मांग की गई है कि अब बैंक संबंधी कामकाज में मोबाइल के सिम कार्डों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










