ePaper

सीबीआई ने कई दस्तावेज की जांच की, AAP ने कहा, डर गयी है भाजपा

Updated at : 19 Jan 2017 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई ने कई दस्तावेज की जांच की, AAP ने कहा, डर गयी है भाजपा

नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन की बेटी के खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. आज सीबीआई ने इनसे जुड़े कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिये. मनीष सिसोदिया पर टॉक टू AK कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगा है. वहीं सौम्या पर मोहल्ला क्लीनिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन की बेटी के खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. आज सीबीआई ने इनसे जुड़े कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिये. मनीष सिसोदिया पर टॉक टू AK कार्यक्रम के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगा है. वहीं सौम्या पर मोहल्ला क्लीनिक प्रोजेक्ट में एडवाइजर बनने की भी जांच हो रही है.

आम आदमी पार्टी इसे पूर्वाग्रह से ग्रसित कोई मामला बता रही है. मनीष सिसोदिया सहित आप के कई नेता इसे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बता रहे हैं. बुधवार यानी 18 जनवरी को मनीष और सतेन्द्र जैन की बेटी के खिलाफ दो अलग-अलग प्रारंभिक मामलों में शिकायत दर्ज की थी.
सीबीआई अब इन मामलों की जांच कर रही है. आप ने कहा, पार्टी विधायकों को फंसाने की पूरी कोशिश की जा रही है. साफ है कि पंजाब में आप की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गयी है. हमने अपने विधायक जरनैल सिंह को मैदान में उतार दिया है. जिसे सत्र अदालत ने गत महीने ‘बरी’ कर दिया. यह पहली कोशिश नहीं थी जब आप विधायकों को फंसाने की कोशिश की गयी हो. इससे पहले भी कई प्रयास किये गये. सिंह पर एक लोकसेवक को ड्यूटी में बाधा डालने का आरोप था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola