क्षमता बढ़ाने के लिए 103 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जा रहा : इसरो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 7:51 PM
बेंगलुरु : एक बार में ही 103 उपग्रहों के प्रस्तावित प्रक्षेपण में महीने भर से भी कम समय बचे रह जाने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज कहा कि इसका लक्ष्य हर प्रक्षेपण के बाद इसकी क्षमता बढ़ाना है, ना कि रिकार्ड कायम करना है. इसरो अध्यक्ष एएस किरन कुमार ने यहां […]
बेंगलुरु : एक बार में ही 103 उपग्रहों के प्रस्तावित प्रक्षेपण में महीने भर से भी कम समय बचे रह जाने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज कहा कि इसका लक्ष्य हर प्रक्षेपण के बाद इसकी क्षमता बढ़ाना है, ना कि रिकार्ड कायम करना है. इसरो अध्यक्ष एएस किरन कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हम इसे रिकार्ड या किसी अन्य चीज के रुप में नहीं देख रहे हैं. हम हर प्रक्षेपण के बाद महज अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और उस प्रक्षेपा का उपयोग उस क्षमता के लिए करना चाहते हैं जो इसने पाई है तथा बदले में अधिकतम क्षमता पाना चाहते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










