आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र पराग हवलदार ने तकनीकी क्षेत्र का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन

Updated at : 09 Jan 2017 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र पराग हवलदार ने तकनीकी क्षेत्र का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन

नयी दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने देश का नाम रौशन किया है. पराग को तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर दिया जायेगा. उनका नाम अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल किया गया है. पराग को यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने देश का नाम रौशन किया है. पराग को तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर दिया जायेगा. उनका नाम अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल किया गया है. पराग को यह पुरस्कार फेसियल परफार्मेंस कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेशन विकसित करने के लिए दिया गया है. पराग को 11 फरवरी को सम्मानित किया जायेगा. उन्हें यह अवॉर्ड बेवर्ली हिल्स में दिया जायेगा.

पराग ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. वे 1991 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया. उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पीएचडी करने अमेरिका गये. इस समय वे सोनी पिक्चर के साथ काम कर रहें है. वह इमेजवर्क्स में सॉफ्टवेयर सुपरवाइजर हैं. पराग ने तकनीक का प्रयोग कर अलाइस इन वंडरलैंडर मोंसटर हाउस फिल्मों में एनिमेशन के पात्रों को अमर बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola