दिल्ली मेट्रो में महिलाओं को सुरक्षा के लिए चाकू, माचिस और लाइटर रखने की छूट
Updated at : 06 Jan 2017 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : छेड़छाड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ ने आज अहम फैसला लिया. दिल्ली मेट्रो में अब अपनी सुरक्षा के लिए महिलाएं छोटा चाकू रख सकती हैं. इस फैसले के साथ ही लाइटर और माचिस रखने से भी पाबंदी हटा दी गयी है.महिलाएं चार इंच से छोटी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : छेड़छाड़ की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ ने आज अहम फैसला लिया. दिल्ली मेट्रो में अब अपनी सुरक्षा के लिए महिलाएं छोटा चाकू रख सकती हैं. इस फैसले के साथ ही लाइटर और माचिस रखने से भी पाबंदी हटा दी गयी है.महिलाएं चार इंच से छोटी चाकू व माचिस की छोटी डिब्बी अपने पास रख सकती हैं.
सुरक्षा के लिए महिलाओं के चाकू रखने के फैसले की सराहना हो रही है लेकिन माचिस औऱ लाइटर को मिली अनुमति पर मेट्रो की सुरक्षा संभालने वाली सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यॉरिटी फोर्स(CISF) ने कहा, शास्त्री नगर डिपो पर इन चीजों का अंबार लगा है. कभी इन चीजों की गिनती नहीं हुई लेकिन हर दिन लगभग 100 लाइटर और माचिसें जब्त की जाती हैं.
इतना ही नहीं अब मजदूर भी मेट्रो में अपने टूल्स साथ ले जा सकते हैं, इस संबंध में कई लेबर्स ने भी आग्रह किया था कि उनको यात्रा के दौरान अपने टूल्स साथ ले जाने होते हैं. इस फैसले से अब मजदूर अपने टूल्स साथ ले जा सकेंगे. टूल्स ले जाने वाले लोगों के नाम दर्ज किये जायेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान की जा सके. ध्यान रहे कि बेंगलुरू में हुई घटना के बाद मेट्रो शहर में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




