19 सालों बाद हुआ संशोधन, ट्रेन दुर्घटना में घायल व मृतक के परिजनों को अब दोगुणा मुआवजा

नयी दिल्ली : रेल दुर्घटना में मारे गये या घायल होने वाले लोगों को अब दोगुणा मुआवजा मिलेगा. रेल मंत्रालय का यह अहम फैसला नये साल से लागू होगा. 19 साल बाद रेल मंत्रालय ने यह अहम फैसला लिया है. कई सालों से ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के कम मुआवजे पर सवाल उठ […]
नयी दिल्ली : रेल दुर्घटना में मारे गये या घायल होने वाले लोगों को अब दोगुणा मुआवजा मिलेगा. रेल मंत्रालय का यह अहम फैसला नये साल से लागू होगा. 19 साल बाद रेल मंत्रालय ने यह अहम फैसला लिया है. कई सालों से ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के कम मुआवजे पर सवाल उठ रहे थे. हाल में ही कानपुर में हुए ट्रेन दुर्घटना में 143 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.
अब सरकार ट्रेन दुर्घटना में मारे गये लोगों के मुआवजे को सीधे दोगुणा कर रही है . पहले मृतक के परिवार वोलों को 4 लाख रुपये मुआवजा मिलता था अब उन्हें 8 लाख रुपया मिलेगा. दुर्घटना में अपने शरीर का अहम अंग खोने वालों को भी अब अब 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. इतना ही नहीं 34 तरह के जख्मों पर भी 6 लाख 40 हजार की जगह अब 7 लाख 20 हजार रुपया मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




