ePaper

गरीबों को फ्री डेटा और स्‍मार्टफोन देगी मोदी सरकार !, बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान

Updated at : 25 Dec 2016 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को फ्री डेटा और स्‍मार्टफोन देगी मोदी सरकार !, बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान

नयी दिल्‍ली : नरेंद्र मोदी सरकार आने वाले बजट में देश के लाखों गरीब जनता को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोदी सरकार देश के लाखों गरीब लोगों को फ्री डेटा और स्‍मार्टफोन दे सकती है. पहले चरण में करीब 70 लाख स्‍मार्टफोन देने की […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : नरेंद्र मोदी सरकार आने वाले बजट में देश के लाखों गरीब जनता को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मोदी सरकार देश के लाखों गरीब लोगों को फ्री डेटा और स्‍मार्टफोन दे सकती है.

पहले चरण में करीब 70 लाख स्‍मार्टफोन देने की घोषणा सरकार कर सकती है. इसके लिए वित्त मंत्रालय और टेलिकॉम मंत्रालय को विस्‍तृत रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है. ऐसी भी खबर है कि नरेंद्र मोदी सरकार इसकी घोषण आगामी आम बजट में कर सकती है.

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. वैसे लोगो जो बीपीएल कोटे के अंतर्गत आते हैं सरकार उन्‍हें ही इस योजना का लाभ देगी और वैसे लोगों को ही मुफ्त स्‍मार्टफोन दी जाएगी.
*कैशलेस इंडियाको मिलेगा बढ़ावा
नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से गरीबों के बीच स्‍मार्टफोन और फ्री डेटा देने का एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि इससे कैशलेस योजना को बढ़ावा मिलेगा. गांव स्‍तर पर लोगों के पास स्‍मार्टफोन होने से नकद रहित भुगतान को बढ़ावा मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola