ePaper

डिजिटल पेमेंट: मिलेगा एक करोड़ रुपये तक का पुरस्कार, जानें योजना में और क्या है खास

Updated at : 16 Dec 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट: मिलेगा एक करोड़ रुपये तक का पुरस्कार, जानें योजना में और क्या है खास

नयी दिल्ली : डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लकी ड्रा योजना की शुरुआत की है. नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत ने कहा कि 25 दिसंबर से अगले 100 दिनों तक लकी ग्राहक योजना के तहत 15,000 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का इनाम दिये जायेंगे. व्यापारियों को भी डिजि धन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लकी ड्रा योजना की शुरुआत की है. नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत ने कहा कि 25 दिसंबर से अगले 100 दिनों तक लकी ग्राहक योजना के तहत 15,000 उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1,000 रुपये का इनाम दिये जायेंगे. व्यापारियों को भी डिजि धन व्यापार योजना के तहत 50,000 रुपये दिये जायेंगे. कहा कि क्रिसमस से शुरू हो रही लकी ग्राहक योजना के तहत एनपीसीआइ की ओर से इनाम दिया जायेगा. 14 अप्रैल को तीन मेगा ड्रॉ भी होंगे. इसमें विजेताओं को एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख का इनाम दिया जायेगा. लकी ड्रा पर सरकार 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

लकी ग्राहक योजना

25 दिसंबर से अगले 100 दिन तक लकी ग्राहक योजना के तहत 15,000 ग्राहकों को रोजाना 1,000 रुपये का इनाम.

यह योजना 25 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 13 अप्रैल तक चलेगी.

इसके तहत 7000 लोगों को 1 लाख, 10,000 और 5,000 रुपये के साप्ताहिक पुरस्कार दिये जायेंगे.

कस्टमर के लिए पहला अवॉर्ड 1 करोड़, दूसरा 50 लाख और तीसरा 25 लाख रुपये का है. एलान 14 अप्रैल 2017 को किया जायेगा.

डिजि धन व्यापार योजना

इस स्कीम के तहत 7000 कारोबारी हर हफ्ते 50,000, 5,000 और 2,500 का पुरस्कार जीत सकेंगे.

यह स्कीम 25 दिसंबर से शुरू होकर अगले साल 13 अप्रैल तक चलेगी. इसके बाद 14 अप्रैल को मेगा अवॉर्ड का एलान किया जायेगा.

कारोबारियों के लिए 50 लाख रुपये, 25 लाख रुपये और 5 लाख रुपये के तीन मेगा पुरस्कारों होंगे. इसका एलान 14 अप्रैल 2017 को किया जायेगा.

योजना की खास बातें

03 हजार से ज्यादा की पेमेंट और प्राइवेट कार्ड- वॉलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं

50 रुपये से 3000 रुपये तक का पेमेंट करने वालों के लिए योजना लायी गयी है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola