दिल्ली के करोलबाग में होटल से 3.25 करोड़ रुपये के नोट जब्त, पांच हिरासत में
Updated at : 14 Dec 2016 11:10 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोलबाग इलाके में आयकर विभाग की छापेमारी में 3.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी है. यह राशि पुराने नोटों में हैं. छापेमारी अभियान आयकर विभाग के साथ क्राइम ब्रांच ने की. इस मामले में फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है. हालांकि आरंभिक पूछताछ में यह पता चला […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोलबाग इलाके में आयकर विभाग की छापेमारी में 3.25 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गयी है. यह राशि पुराने नोटों में हैं. छापेमारी अभियान आयकर विभाग के साथ क्राइम ब्रांच ने की. इस मामले में फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है.
Rs 3.25 crore in old notes seized from a hotel in Delhi's Karol Bagh by IT Dept & Crime Branch in a joint operation, enquiry underway. pic.twitter.com/IscWBPv0ky
— ANI (@ANI) December 14, 2016
हालांकि आरंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि यह पैसा बंबई के एक हवाला संचालक का है. आइटी विभाग व क्राइम ब्रांच ने करोल बाग के तक्ष होटल तक्ष इन में छापेमारी की थी. इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.
उधर, मुंबई के पास ठाणे में कल क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को 1.4 करोड़ रुपये के नये नोट के साथ गिरफ्तार किया है.
Thane(Maharashtra): Crime Branch arrested three persons with new notes worth Rs 1.4 crores pic.twitter.com/1EwdLjFukG
— ANI (@ANI) December 13, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




