ePaper

सऊदी के मुर्दाघरों में सड़ रही हैं 150 भारतीयों की लाशें

Updated at : 12 Dec 2016 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
सऊदी के मुर्दाघरों में सड़ रही हैं 150 भारतीयों की लाशें

नयी दिल्‍ली : सऊदी अरब के मुर्दाघरों में 150 भारतीयों की लाशें स्‍वदेश लौटने की राह देख रही हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के करीब 150 भारतीयों की लाशें सऊदी अरब के मुर्दाघरों में पिछले साल भर से सड़ रही हैं, लेकिन अब तक उन्‍हें भारत नहीं भेजा […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : सऊदी अरब के मुर्दाघरों में 150 भारतीयों की लाशें स्‍वदेश लौटने की राह देख रही हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के करीब 150 भारतीयों की लाशें सऊदी अरब के मुर्दाघरों में पिछले साल भर से सड़ रही हैं, लेकिन अब तक उन्‍हें भारत नहीं भेजा जा सका है. परिजन भी उन भारतीयों के अंतिम संस्‍कार को लेकर काफी परेशान हैं.

रियाद स्थित भारतीय दूतावास भी इनकी मदद नहीं कर पा रहा है. विदेश मंत्रालय ने भी इस सिलसिले में कई पत्र दूतावास को भेजे हैं, लेकिन फिर भी शवों को भारत लाने की प्रक्रिया अभी तक आगे नहीं बढ़ पायी हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों के शव मुर्दाघरों में पिछले साल भर से सड़ रही हैं, वो जिस ऑफिस में या कंपनियों में काम करते थे वहां भी कोई फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही मदद के लिए आगे आ रहे हैं. एक‍ आंकडे के अनुसार साऊदी अरब में तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के करीब 10 लाख से अधिक लोग काम के सिलसिले से सऊदी अरब जाते हैं.

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सऊदी अरब का कानून है कि अगर किसी व्‍यक्ति का हादसे में मौत हो जाती है तो 40 दिनों के बाद ही उसकी लाश उसके देश भेजी जा सकती है. सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि यह प्रक्रिया इतनी जटिल होती है कि काफी वक्‍त लग जाता है. एक पीडित महिला ने बताया कि वो अपने बेट के लाश को लेने यहां आयीं थीं, लेकिन प्रक्रिया में काफी वक्‍त लग जाने के कारण उसे सऊदी में ही दफनाना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola