वेंकैया ने विपक्ष से कहा, चर्चा के लिए तैयार , संसद चलने दें

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज विपक्षी दलों से अपील की कि वे संसद में सुचारु रुप से कामकाज चलने दें ताकि शीतकालीन सत्र की शेष अवधि का ‘सदुपयोग’ किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी समेत सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है.सूचना एवं प्रचारण मंत्री ने कहा, […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज विपक्षी दलों से अपील की कि वे संसद में सुचारु रुप से कामकाज चलने दें ताकि शीतकालीन सत्र की शेष अवधि का ‘सदुपयोग’ किया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार नोटबंदी समेत सभी मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार है.सूचना एवं प्रचारण मंत्री ने कहा, ‘‘ हम संसद में चर्चा करने को तैयार है. हमें उम्मीद है कि अगले दो..तीन दिन उपयोगी रहेंगे…. कोई व्यवधान नहीं होगा और सभी मुद्दों पर उपयुक्त ढंग से चर्चा होगी . उन्होंने कहा कि केवल नोटबंदी ही नहीं सांसदों के समक्ष कई अन्य मुद्दे भी हैं जिन्हें वे उठाना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




