हुर्रियत के निमंत्रण पर सरकार और भाजपा के अलग अलग सुर

Updated at : 07 Dec 2016 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
हुर्रियत के निमंत्रण पर सरकार और भाजपा के अलग अलग सुर

नयी दिल्ली : मोदी सरकार और भाजपा अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सैलानियों और तीर्थयात्रियों को कश्मीर घाटी की यात्रा करने के आमंत्रण पर आज अलग अलग सुरों में बोली. सरकार ने ‘पहल’ की सराहना की जबकि पार्टी ने इसे ‘पूर्ण पाखंड’ बताकर खारिज कर दिया. पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने ‘पहल’ का स्वागत किया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोदी सरकार और भाजपा अलगाववादी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सैलानियों और तीर्थयात्रियों को कश्मीर घाटी की यात्रा करने के आमंत्रण पर आज अलग अलग सुरों में बोली. सरकार ने ‘पहल’ की सराहना की जबकि पार्टी ने इसे ‘पूर्ण पाखंड’ बताकर खारिज कर दिया. पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने ‘पहल’ का स्वागत किया.

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरा बडा सलाम उनको जो पर्यटन का समर्थन करते हैं और हां, हम इसके पक्ष में हैं. हमारे महान प्रधानमंत्री :नरेंद्र मोदी: का दृष्टिकोण यह देखना है कि घाटी में सामान्य स्थिति वापस आए। हम यह देखने और सुनिश्चित करने के लिए पूरी से तैयार हैं कि घाटी के पर्यटन उद्योग का विकास हो और इसके लिए जिस किसी कदम की जरुरत है उसे उठाया जाए। हम एक कदम आगे आएंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन घाटी का स्वरुप बदलेगा और प्रतिष्ठा वापस लाएगा… पर्यटन मंत्री के तौर पर मैं उनकी पहल का स्वागत करता हैं और बिल्कुल भारत सरकार द्वारा अन्य पहलों का संज्ञान लिया जाएगा।” गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि हर किसी को पर्यटन को बढावा देना चाहिए क्योंकि जम्मू कश्मीर इस क्षेत्र के लिए ‘बहुत बहुत महत्वपूर्ण’ है.
रिजीजू ने कहा कि अगर घाटी में शांति है तो पर्यटन का वहां विकास होगा और अगर पर्यटन बढता है तो यह राज्य और इसके लोगों के लिए आर्थिक तौर पर फायदेमंद होगा। अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए पर्यटन को बढावा देना बिल्कुल जरुरी है क्योंकि यह उनकी सामाजिक जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola