ePaper

नगरोटा हमला: आतंकियों ने तय किया था 50 किमी का सफर

Updated at : 05 Dec 2016 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
नगरोटा हमला: आतंकियों ने तय किया था 50 किमी का सफर

!!अनिल साक्षी!! श्रीनगर : नगरोटा स्थित 16वीं कोर मुख्यालय से सटे 166वीं फील्ड रेजिमेंट के ऑफिसर्स मेस और फैमिली क्वाटर्स में 29 नवंबर की सुबह फिदायीन हमला करने वाले तीन आतंकियों को लेकर नयी सच्चाई सामने आ रही है. इसके मुताबिक, उन्होंने बॉर्डर से लेकर हमले वाले स्थल तक पहुंचने के लिए 50 किमी का […]

विज्ञापन

!!अनिल साक्षी!!

श्रीनगर : नगरोटा स्थित 16वीं कोर मुख्यालय से सटे 166वीं फील्ड रेजिमेंट के ऑफिसर्स मेस और फैमिली क्वाटर्स में 29 नवंबर की सुबह फिदायीन हमला करने वाले तीन आतंकियों को लेकर नयी सच्चाई सामने आ रही है. इसके मुताबिक, उन्होंने बॉर्डर से लेकर हमले वाले स्थल तक पहुंचने के लिए 50 किमी का सफर बिना रोक-टोक के पूरा किया था. हालांकि तीनों हमलावर आतंकियों को मार गिराया गया था, लेकिन वे अपने पीछे अनगिनत अनसुलझे सवालों को छोड़ गये हैं, जो अभी भी अनुत्तरित हैं.

प्राथमिक जांच कहती है कि आतंकियों ने 50 किमी का सफर ढाई से तीन घंटों में तय किया था. वे बॉर्डर को पार करने के बाद सीधे नगरोटा आये थे, क्योंकि उन्होंने पहले ही हमले के स्थल को चुना हुआ था. यह उनसे मिले उस पर्चे से भी साबित होता है, जिसमें उन्होंने नगरोटा का उल्लेख करते हुए लिखा था कि यह हमला अफजल गुरू की मौत का बदला लेने के लिए था.

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर आतंकी इतनी तेजी से कैसे नगरोटा तक पहुंच गये. दरअसल बीएसएफ का दावा है कि रात ढाई तीन बजे के करीब उसने सीमा पर आतंकियों की हलचल देखी थी और फिर उसके ढाई- तीन घटों के बाद नगरोटा में हमले की खबर सामने आयी थी. जांच एजेंसियां कह रहीं कि आतंकियों ने तवी नदी और नदी नालों का रास्ता अख्तियार किया होगा. एक आशंका इस बात को लेकर है कि घुसपैठ के बाद आतंकियों को उनके मददगारों ने वाहन की मदद से नगरोटा तक पहुंचाया होगा. याद रहे बॉर्डर से नगरोटा तक का वाहन से किया जाने वाला सफर राजमार्ग के रास्ते हो तो एक घंटे में हो जाता है और अगर गांवों के रास्ते इसे पूरा किया जाये, तो दो से ढाई घंटे लग जाते हैं. इसका अर्थ यह है कि चेकिंग प्वाइंट पर सही तरीके से जांच नहीं की गयी. इसके पहले भी आतंकी सीमा पर तारबंदी को काट कर भारतीय सीमा में घुसे थे और फिदायीन हमलों को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola