ePaper

स्टेशनों पर कुली, टैक्सी बुलाने को 139 डायल करें

Updated at : 02 Dec 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
स्टेशनों पर कुली, टैक्सी बुलाने को 139 डायल करें

नयी दिल्ली: आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को अंतिम छोर तक संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो सेवाएं शुरु की हैं उनके तहत यात्री अब 139 इंटरऐक्टिव वॉयस रिस्पांस सुविधा के जरिये कुली और टैक्सी सेवाएं ले सकते हैं. व्हीलचेयर, पिक एंड ड्राप और कुल सेवाएं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी. आईआरसीटीसी के चेयरमैन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को अंतिम छोर तक संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जो सेवाएं शुरु की हैं उनके तहत यात्री अब 139 इंटरऐक्टिव वॉयस रिस्पांस सुविधा के जरिये कुली और टैक्सी सेवाएं ले सकते हैं. व्हीलचेयर, पिक एंड ड्राप और कुल सेवाएं प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी.

आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए.के. मनोचा ने कहा, ‘‘ हमने लोकप्रिय 139 आईवीआर पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करने का निर्णय किया है. इस नंबर का इस्तेमाल ज्यादातर पीएनआर, सीट, किराया पूछताछ एवं भोजन की बुकिंग के लिए किया जाता है. ‘रेल संपर्क’ सेवा काफी सफल रही है.” उन्होंने कहा, ‘‘ हमने हाल ही में यात्रियों को 139 पर ट्रेन आरक्षण निरस्त करने और रिफंड का दावा करने की अनुमति देने वाली सुविधाएं शुरु की हैं.”
मनोचा ने कहा कि ‘पिक एंड ड्राप’ सेवा से प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को कैब किराए पर लेने में सहूलियत होगी. चुनिंदा ट्रेनों में कनफर्म टिकट वाला कोई भी यात्री शुल्क आधार पर इस सुविधा का विकल्प चुन सकता है. ऐसे ट्रेनों की सूची बुकिंग के समय उपलब्ध कराई जाएगी. सभी वीजा, मास्टर, डेबिट और क्रेडिट कार्डों का इस्तेमाल इस तरह की सेवा की बुकिंग के लिए किया जा सकता है.” रेलवे प्लेटफार्मों पर बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग या जरुरतमंद यात्रियों को मदद के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस तरह की सुविधा की बुकिंग आईआरसीटीसी पोर्टल पर भी उपलब्ध है. ई-व्हील चेयर उपलब्धता के आधार पर अग्रिम बुकिंग पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola