9 से 11 अप्रैल तक बारिश, बढ़ेगी प्री-मानसून गतिविधि, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Apr 2026 10:37 AM
प्री-मानसून बारिश, फोटो- पीटीआई
Rain Alert: देश के कई राज्यों खासकर पूर्वोत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, झारखंड-बिहार, बंगाल के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
Rain Alert: प्री-मानसून (Pre-Monsoon) की दस्तक के साथ देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने साल 2025 की तरह 2026 में भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघायल, अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य राज्य) में प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. असम और मेघालय में इस सीजन में अब तक सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हो चुकी है, और आने वाले दिनों में और बारिश हो सकती है.
असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश
स्काईमेट वेदर कीरिपोर्ट के मुताबिक असम में 9 अप्रैल 2026 बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी. स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान है कि यह बारिश खासतौर पर सुबह के समय, दिन के दूसरे पहर और रात में हो सकती है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक असम के धुबरी, गोलपाड़ा, कोकराझार, बोंगाईगांव, बरपेटा, नलबाड़ी, गुवाहाटी, दिसपुर, कछार, हाफलोंग, दीमा हसाओ, सिलचर और करीमगंज में खराब मौसम रह सकता है. राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. बारिश का ज्यादा असर शाम में दिखाई दे सकता है. शाम में आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है.
मौसमी सिस्टम में बदलाव के कारण हो रही बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसमी बदलाव के कारण बारिश हो रही है. मध्य असम और बांग्लादेश के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, वहीं उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन दोनों सिस्टम्स के कारण एक ट्रफ रेखा पूरे ब्रह्मपुत्र घाटी क्षेत्र से होकर गुजर रही है. इसके अलावा, उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बना एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिमी नम हवाओं को इस क्षेत्र की ओर धकेल रहा है. इन कारकों के मिले जुले प्रभाव से पूरे पूर्वोत्तर भारत में इस सप्ताह प्री-मानसून बारिश जारी रहने की संभावना है.
पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की संभावना है. कई जगहों पर ओलावृष्टि, गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 11 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा
मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 से 11 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ छिटपुट मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.
Also Read: पहाड़ों में फिर लौटी सर्दी, बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










