छत्तीसगढ़ : प्रेशर बम विस्फोट में सीआरपीएफ अधिकारी शहीद, जवान घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2016 12:44 PM
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया तथा एक जवान घायल हो गया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि आज सुबह जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में […]
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया तथा एक जवान घायल हो गया है. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि आज सुबह जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74 वीं बटालियन के उप निरीक्षक बीएस बिष्ट शहीद हो गये तथा आरक्षक सुधाकर घायल हो गये.
अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब बुरकापाल और चिंतलनार के मध्य था तब बिष्ट और सुधाकर का पैर प्रेशर बम के उपर चला गया. इसके बाद बम में विस्फोट हो गया. इस घटना में बिष्ट और सुधाकर घायल हो गये.
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों को वहां से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गयी. अधिकारियों ने बताया कि जब घायलों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा था तब बिष्ट की रास्ते में मौत हो गयी.
वहीं, सुधाकर को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना किया गया है. धुर नक्सल प्रभावित चिंतलनार क्षेत्र में सोमवार को प्रेशर बम की चपेट में आकर सीआरपीएफ की 74 वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










