अब अयप्पास्वामी मंदिर के नाम से जाना जाएगा सबरीमाला मंदिर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2016 8:04 PM (IST)
विज्ञापन

कोच्चि : केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर अब सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी मंदिर के नाम से जाना जाएगा. देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस मंदिर में आते हैं. अपने महत्वपूर्ण फैसले में पवित्र मंदिर का प्रशासन संभालने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड ने मंदिर का नाम बदलकर सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी […]
विज्ञापन
कोच्चि : केरल का प्रसिद्ध सबरीमाला श्री धर्म संस्था मंदिर अब सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी मंदिर के नाम से जाना जाएगा. देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु हर वर्ष इस मंदिर में आते हैं. अपने महत्वपूर्ण फैसले में पवित्र मंदिर का प्रशासन संभालने वाले त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड ने मंदिर का नाम बदलकर सबरीमाला श्री अयप्पास्वामी करने से जुडा आदेश जारी किया है.
आधिकारिक दस्तावेजों में पथानामथिट्टा जिले के घने जंगलों में स्थित भगवान अयप्पा को समर्पित यह मंदिर सबरीमाला श्री धर्म सस्था मंदिर के नाम से जाना जाता है. बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के नाम में बदलाव का फैसला पांच अक्तूबर को बोर्ड की बैठक में लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




