दिल्ली: बिहार की महिला से चलती ट्रेन में दुष्कर्म, लूटपाट भी

नयी दिल्ली : शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच एक चलती ट्रेन में 32 साल की एक महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित महिला बिहार की रहने वाली है जो दिल्ली किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. दुष्कर्म की घटना ट्रेन […]
नयी दिल्ली : शाहदरा और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच एक चलती ट्रेन में 32 साल की एक महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित महिला बिहार की रहने वाली है जो दिल्ली किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. दुष्कर्म की घटना ट्रेन के महिला डिब्बे में हुई. बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूटपाट भी की गई.
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि पांच महिलाएं महिला डिब्बे में बैठी थीं और उनमें से चार बाद में शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गयीं. इसके बाद वहां तीन लोग उस डिब्बे में सवार हुए. उनमें से दो लोगों ने पीडिता का बैग छीन लिया और फरार हो गए जबकि तीसरे व्यक्ति ने कथित रुप से उसके साथ बलात्कार और मारपीट की.
पुलिस ने बताया कि दो कांस्टेबल ट्रेन में चढे और महिला को संघर्ष करते देखा. ट्रेन के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद महिला और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया. मामले में आरोपी शाहबाज (25) को गिरफ्तार कर लिया गया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
पुलिस ने बताया कि महिला बिहार की रहने वाली है और एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




