नोटबंदी पर चर्चा को बाधित करने के लिए बहाने तलाश रहा है विपक्ष : वेंकैया नायडू

नयी दिल्ली : नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में कार्यवाही नहीं चलने के बाद सरकार ने आज आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस विषय पर चर्चा को बाधित करने के बहाने तलाश रहे हैं क्योंकि यह उनके खिलाफ जा रहा है और उल्टा प्रभाव डाल रहा है. सूचना प्रसारण मंत्री […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में कार्यवाही नहीं चलने के बाद सरकार ने आज आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस विषय पर चर्चा को बाधित करने के बहाने तलाश रहे हैं क्योंकि यह उनके खिलाफ जा रहा है और उल्टा प्रभाव डाल रहा है. सूचना प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन के नियमों और स्थापित चलन के मुताबिक सरकार की ओर से चर्चा का जवाब संबंधित मंत्री या कोई अन्य व्यक्ति देंगे. राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर कल शुरु हुई चर्चा विपक्षी दलों के शोर शराबे के कारण आज आगे नहीं बढ सकी। विपक्षी दल प्रधानमंत्री के मौजूद रहने और जवाब देने की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




