नोटबंदी: आज से बार-बार नोट बदलनेवालों की खैर नहीं...

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अप्रचलित नोटों को बदलवानेवालों की अंगुली (दायें हाथ) पर आज से अमिट स्याही लगाने और जन धन खातों में संदिग्ध जमाओं की निगरानी करने का फैसला किया है. सरकार ने यह कदम नोटों की अदला बदली करवाने में […]
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने संवाददाताओं को बताया कि नोटिस में आया है कि अनेक जगह वही लोग बार-बार नोट बदलवाने आ रहे है और इस तरह की भी रपटें हैं कि कुछ असामाजिक तत्व भोले भाले लोगों को फांस कर अपने कालेधन को वैध बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ये तत्व ऐसे लोगों को कभी इस बैंक तो कभी उस बैंक में नोट बदलवाने के लिए भेजते हैं.
दास ने कहा कि इस कारण जहां बैंकों में भीड़ है और नकदी निकासी का फायदा कुछ ही लोगों को मिल रहा है. इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए बैंक नकदी लेने वाले के हाथ पर जल्दी नहीं मिटने वाली स्याही लगायेंगे. इससे लोग बार बार नोट बदलवाने आने से बचेंगे और नोट बदलवाने वाले गिरोहों पर भी लगाम लगायी जा सकेगी. अमिट स्याही के बारे में दास ने कहा कि इस बारे में इस्तेमाल संबंधी दिशा निर्देश बैंक तैयार करेंगे.
इसके साथ ही जाली मुद्रा प्रचलन में लाने पर रोक आदि के लिए एक कार्यबल गठित किया गया है. यह कार्यबल यह सुनिश्चित करेगा कि प्रणाली में कालाधन नहीं आ पाये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की देर रात एक बार फिर हालात की समीक्षा की. सरकार ने कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो जरूरी सामान की आपूर्ति पर निगाह रखेगी. नोटों की कमी के चलते कारोबार पर असर पड़ा है. इस बीच, वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा कि भीड़ की समस्या से निपटने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार करें. पाली के आधार पर ड्यूटी की योजना पर काम करने का सुझाव भी सुझाव दिया.
इधर, गृह मंत्रालय ने नोटबंदी के फैसले के मद्देनजर देश में मौजूदा हालात की समीक्षा की और कुछ स्थानों पर तनाव की स्थिति पैदा होने का आकलन किया. गृह मंत्रालय के तीन शीर्ष अधिकारी सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों के साथ संपर्क में हैं और उनसे फीडबैक ले रहे हैं. सभी राज्यों के पुलिस महकमे के मुखिया को अपने अपने राज्यों में हालात पर करीब से नजर रखने को और कहीं भी किसी तरह की समस्या की स्थिति में केंद्र सरकार को सूचित करने को कहा गया है.
सुप्रीम कोर्ट नोटबंदी पर रोक से इनकार, इंतजामों पर मांगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




