ePaper

नोटों की अदला-बदली में जनता को कोई परेशानी ना हो, यह सरकार की जिम्मेदारी : चिदंबरम

Updated at : 09 Nov 2016 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
नोटों की अदला-बदली में जनता को कोई परेशानी ना हो, यह सरकार की जिम्मेदारी : चिदंबरम

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार नोटों की अदला बदली के काम को त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटाये ताकि आम आदमी को परेशानी ना हो. उन्होंने कहा अगर रिजर्व बैंक ने गृहिणियों, छोटे व्यापारियों के लिए फार्म अनिवार्य किया तो बिलकुल परेशान करने वाली बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार नोटों की अदला बदली के काम को त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटाये ताकि आम आदमी को परेशानी ना हो. उन्होंने कहा अगर रिजर्व बैंक ने गृहिणियों, छोटे व्यापारियों के लिए फार्म अनिवार्य किया तो बिलकुल परेशान करने वाली बात होगी और कांग्रेस इसकी भर्त्सना करेगी. वहीं उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर 2000 रुपये के नये नोट के चलन को एक पहेली बताया. उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि वह बताये कि इससे कालेधन का सृजन कैसे रूकेगा.

इधर सरकार की ओर से आज वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि कल से 500 और 2000 के नये नोट उपलब्ध होंगे. साथ ही पुराने नोटों की अदला-बदली का काम भी शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा कि कहीं कोई अफरा-तफरी नहीं है, सरकार पूरी तरह से तैयार है और आम आदमी को कोई परेशानी नहीं होगी.गौरतलब है कि कल राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह घोषणा की थी कि कल रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बैन कर दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola