सरकार ने असम के समाचार चैनल को भी एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 10:53 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एनडीटीवी इंडिया के बाद सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के बाद असम के भी एक समाचार चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है. समिति ने महसूस किया कि चैनल ने एक से अधिक बार ‘प्रोग्रामिंग दिशा-निर्देशों’ का उल्लंघन किया. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एनडीटीवी इंडिया के बाद सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के बाद असम के भी एक समाचार चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है. समिति ने महसूस किया कि चैनल ने एक से अधिक बार ‘प्रोग्रामिंग दिशा-निर्देशों’ का उल्लंघन किया.
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दो नवंबर के आदेश में चैनल ‘न्यूज टाइम असम’ को भी नौ नवंबर को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा है. चैनल के खिलाफ आरोपों में से एक आरोप है कि उसने एक कार्यक्रम का प्रसारण किया जिसने एक नाबालिग लडकी की पहचान का खुलासा किया जिसे घरेलू सेवक के तौर पर काम करने के दौरान बर्बर यातना दी गई थी.
चैनल द्वारा प्रसारित दृश्यों में बच्ची की निजता और गरिमा से समझौता किए जाने की बात महसूस करते हुए चैनल को अक्तूबर 2013 में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. चैनल के पक्ष को सुनने के बाद अंतर मंत्रालयीन समिति, जिसने मामले की जांच की, उसने महसूस किया कि चैनल को एक दिन के लिए प्रसारण बंद करने को कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










