ePaper

एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध की आलोचना राजनीति से प्रेरित : वेंकैया नायडू

Updated at : 05 Nov 2016 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध की आलोचना राजनीति से प्रेरित : वेंकैया नायडू

चेन्नई : सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना करने वालों पर हमला करते हुये आज कहा कि ‘देरी से हो रही आलोचना’ स्पष्ट रूप से एक विवाद पैदा करने के लिए ‘आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित’ है. उन्होंने यहां पर […]

विज्ञापन

चेन्नई : सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन का प्रतिबंध लगाने को लेकर आलोचना करने वालों पर हमला करते हुये आज कहा कि ‘देरी से हो रही आलोचना’ स्पष्ट रूप से एक विवाद पैदा करने के लिए ‘आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित’ है. उन्होंने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि इस साल जनवरी में पठानकोट में सुरक्षा बल के आतंकवाद विरोधी अभियानों का लाइव कवरेज करने के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एनडीटीवी के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर देरी से हो रही आलोचना स्पष्ट रूप से आधी अधूरी सूचना और राजनीति से प्रेरित है.

वरिष्ठ मंत्री ने बताया, ‘तीन नवंबर 2016 को सरकार के निर्णय के सार्वजनिक होने के एक दिन बाद ऐसी प्रतिक्रियाएं सामने आयी जो स्पष्ट रूप से बिना बात विवाद पैदा करने की भावना से प्रेरित है.’

यूपीए सरकार में भी लगे हैं चैनलों पर प्रतिबंध

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को जानना चाहिए कि 2005-14 के दौरान सप्रंग सरकार ने 21 मामलों में कई टीवी चैनलों को बंद करने का आदेश दिया था. एक दिन से दो महीने की समयावधि के दौरान ‘वयस्क’ प्रमाणपत्र वाली फिल्म दिखाये जाने वाले 13 मामले थे. उन्‍होंने बताया कि एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर एक चैनल को 30 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola