सुरक्षा बलों के कार्यों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए : भाजपा

नयी दिल्ली : भाजपा ने सिमी के आठ सदस्यों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग करने को लेकर कांग्रेस तथा अन्य दलों पर निशाना साधते हुए इसे ‘वोट बैंक’ की राजनीति करार देते हुए कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने तत्परता से काम किया है और ऐसे विषयों का […]
नयी दिल्ली : भाजपा ने सिमी के आठ सदस्यों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग करने को लेकर कांग्रेस तथा अन्य दलों पर निशाना साधते हुए इसे ‘वोट बैंक’ की राजनीति करार देते हुए कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने तत्परता से काम किया है और ऐसे विषयों का मानवाधिकार के नाम पर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.
भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि पुलिस ने काफी तत्परता के साथ काम किया है. और ऐसे में मानवाधिकारों के नाम पर इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामदल, आप, एआईएमआईएम जैसे कुछ दल इस तरह के बयान देकर सुरक्षा बलों के मनोबल को प्रभावित कर रहे हैं जबकि हमारे सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवादियों से लोहा ले रहे हैं.
भाजपा प्रवक्ता ने मुठभेड़ की प्रमाणिकता को लेकर उठाये गये सवालों को खारिज कर दिया और जोर दिया कि केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारें आतंकवाद को ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने” की नीति का अनुसरण करती हैं. उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है लेकिन ये दल इसकी बजाय अपनी चुनावी संभावना को बेहतर बनाना चाहते हैं. यह ठीक नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




