जयललिता की सेहत में तेजी से सुधार, समर्थकों से बात करने में सक्षम

चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. 22 सितंबर को उनकी सेहत अचानक खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भरती कराया गया था. उनके बेहतर ईलाज के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम बुलायी गयी. डॉक्टरों ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी […]
चेन्नई : तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. 22 सितंबर को उनकी सेहत अचानक खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भरती कराया गया था. उनके बेहतर ईलाज के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम बुलायी गयी. डॉक्टरों ने उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी अब उसका असर भी दिखने लगा है.
जयललिता के फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो गये थे. इस संक्रमण के कारण उन्हें बात करने में भी काफी परेशानी हो रही थी लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. अंग्रेजी अखबार "द हिंदू" के अनुसार जयललिता अब बात करने की स्थिति में है. हालांकि उन्हें सांस लेने में अभी भी परेशानी है और अभी भी ऑक्सीजन मॉक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि ट्रेकियोस्टोमी ट्यूब निकाल दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




