सुप्रीम कोर्ट में कावेरी जल विवाद पर सुनवाई आज, सिद्धारमैया ने कहा, जलाशयों में पानी नहीं

Published at :19 Oct 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में कावेरी जल विवाद पर सुनवाई आज, सिद्धारमैया ने कहा, जलाशयों में पानी नहीं

बेंगलुरु : सुप्रीम कोर्ट में कावेरी जल विवाद पर आज सुनवाई होनी है. उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा कि राज्य के जलाशयों में पानी नहीं है. उच्चतम न्यायालय ने कावेरी से रोजाना 2,000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु के लिए अगले आदेश तक छोडने को कहा है. […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : सुप्रीम कोर्ट में कावेरी जल विवाद पर आज सुनवाई होनी है. उच्चतम न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज कहा कि राज्य के जलाशयों में पानी नहीं है.

उच्चतम न्यायालय ने कावेरी से रोजाना 2,000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु के लिए अगले आदेश तक छोडने को कहा है. मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हमारे जलाशयों में पानी नहीं है, मैंने अभी तक आदेश की प्रति नहीं देखी है. मैं उसे देखने के बाद वकीलों से बात करुंगा.

” उच्चतम न्यायालय ने अपना निर्देश बरकरार रखते हुए कर्नाटक से अगले आदेश हर दिन 2,000 क्यूसेक पानी तमिलनाडु के लिए छोडने को कहा, इसके साथ ही अदालत ने दोनों राज्यों से शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा, ‘‘अदालत कर्नाटक सरकार के धैर्य की परीक्षा लेने के लिए 2,000 क्यूसेक पानी छोडने का आदेश दे सकती है….अगर वह दोबारा कल आदेश देंगे तो हम इसे अस्वीकार कर सकते हैं. जब खुद पीने के लिए भी पानी नहीं हो तो फसल के लिए पानी छोडना धर्म का काम नहीं है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola