ePaper

पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर बोले मुकेश अंबानी, पहले देश फिर बाद में...

Updated at : 18 Oct 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर बोले मुकेश अंबानी, पहले देश फिर बाद में...

मुंबई : भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का विरोध और समर्थन से उठे विवाद में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी अपनी राय रखी है. मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि पहले देश की बात होनी चाहिए न कि कला और संस्कृति की. अंबानी ने बीती रात यहां कहा, ‘‘मैं निश्चित […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का विरोध और समर्थन से उठे विवाद में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी अपनी राय रखी है. मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि पहले देश की बात होनी चाहिए न कि कला और संस्कृति की.

अंबानी ने बीती रात यहां कहा, ‘‘मैं निश्चित रुप से एक बात को लेकर स्पष्ट हूं कि मेरे लिए देश पहले है. मैं एक बौद्धिक व्यक्ति नहीं हूं, ऐसे में, मैं इन चीजों को नहीं समझता हूं, लेकिन निसंदेह सभी भारतीयों की तरह मेरे लिए भारत पहले है.’

वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा गुप्ता के स्वामित्व वाले डिजिटल मीडिया संगठन ‘‘द प्रिंट’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘ऑफ द कफ’ में पाकिस्तानी अभिनेताओं और अन्य कलाकारों के बारे में दर्शकों की ओर से पूछे जाने गए सवाल के जवाब में अंबानी ने यह बात कही. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में शामिल होंगे, अंबानी ने इसका उत्तर ‘‘नहीं’ में दिया और कहा, ‘‘ मैं राजनीति के लिए नहीं बना हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola