ePaper

श्रीनगर : SSB के काफिले पर आतंकियों का हमला, 1 जवान शहीद, 8 जख्मी

Updated at : 14 Oct 2016 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर : SSB के काफिले पर आतंकियों का हमला, 1 जवान शहीद, 8 जख्मी

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी इलाके जकुरा में अर्द्धसैनिक बल एसएसबी के काफिले पर आज शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 1 जवान शहीद हो गये जबकि आठ कर्मी जख्मी हो गए. एसएसबी के आईजी डी. कुमार बताया कि आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उस वाहन पर गोलीबारी की जो शहर में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : श्रीनगर के बाहरी इलाके जकुरा में अर्द्धसैनिक बल एसएसबी के काफिले पर आज शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 1 जवान शहीद हो गये जबकि आठ कर्मी जख्मी हो गए. एसएसबी के आईजी डी. कुमार बताया कि आतंकवादियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के उस वाहन पर गोलीबारी की जो शहर में कानून एवं व्यवस्था की ड्यूटी करने के बाद कर्मियों को अपने शिविर लेकर जा रहा था. उन्‍होंने बताया कि इस हमले में हमारा एक जवान शहीद हो गया. आठ जवान घायल हुए हैं.

उन्‍होंने बताया कि आठ जवानों में 3 से 4 जवानों की स्थिति गंभीर है. आईजी डी. कुमार ने बताया कि एसएसबी की तीन टुकड़ी दैनिक गश्‍त के बाद अपने कैंप लौट रही थी. इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे आतंकवादियों के एक दल ने एक वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी. हमारे जवानों ने जवाबी फायरिंग की. सभी जख्‍मी जवानों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. नौहट्टा में 15 अगस्त को हुई एक मुठभेड के बाद यह शहर में आतंकवारिदयों द्वारा किया गया पहला हमला है. नौहट्टा में हुई मुठभेड में सीआरपीएफ के एक कमांडेंट की मौत हो गई थी और नौ अन्य कर्मी जख्मी हो गए थे. सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola