आस्ट्रेलिया में जन्मी दो महीने की बच्ची भारत में मनाएगी दीवाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आस्ट्रेलियाई नागरिकता वाली और यहां अपनी भारतीय मां के साथ अल्पकालिक ई वीजा पर आई दो महीने की एक बच्ची को आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद देश में ज्यादा समय तक ठहरने की अनुमति मिल गई, ताकि वह ‘‘अपने परिवार के साथ दीवाली मना सके. ” बच्ची की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आस्ट्रेलियाई नागरिकता वाली और यहां अपनी भारतीय मां के साथ अल्पकालिक ई वीजा पर आई दो महीने की एक बच्ची को आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद देश में ज्यादा समय तक ठहरने की अनुमति मिल गई, ताकि वह ‘‘अपने परिवार के साथ दीवाली मना सके.
” बच्ची की मां अदिति चंडोक के पास भारतीय पासपोर्ट है और उन्होंने सुषमा से बच्ची का भारत में ठहरने का समय बढाने का अनुरोध किया था ताकि वे यहां दीवाली मना सकें. बच्ची के पास आस्ट्रेलियाई पासपोर्ट है और वह अल्पकालिक ई वीजा पर आई थी. सुषमा के हस्तक्षेप के बाद अब बच्ची अपने परिवार के साथ दीपावली के जश्न में उपस्थित रह सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










