ePaper

शरीफ को हम बताएंगे मोदी को कैसे देना है जवाब : इमरान

Updated at : 29 Sep 2016 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
शरीफ को हम बताएंगे मोदी को कैसे देना है जवाब : इमरान

नयी दिल्‍ली : क्रिकेट की पिच से राजनीति के मैदान पर उतर चुके तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने भारतीय सेना की ओर से किये गये सर्जिकल स्‍ट्राइक पर कहा कि वह रायविंड मार्च में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देंगे. पाकिस्‍तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि इमरान खान ने कहा, वो […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : क्रिकेट की पिच से राजनीति के मैदान पर उतर चुके तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने भारतीय सेना की ओर से किये गये सर्जिकल स्‍ट्राइक पर कहा कि वह रायविंड मार्च में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देंगे.

पाकिस्‍तानी मीडिया के हवाले से खबर है कि इमरान खान ने कहा, वो पहले पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को संदेश देना चाहते थे, लेकिन भारतीय जवानों के सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद अब नरेंद्र मोदी को संदेश देंगे. उन्‍होंने कहा, एलओसी की घटना के बाद वो अपना तय मार्च स्‍थगित नहीं करेंगे.

पाक मीडिया के अनुसार इमरान ने कहा, वो शरीफ को बताएंगे की नरेंद्र मोदी को कैसे जवाब देना है. उन्‍होंने शरीफ को देश चलाने के लिए अयोग्‍य बताया और कहा, देश शरीफ नहीं बल्कि जनरल राहिल शरीफ ही चला रहे हैं.ज्ञात हो भारतीय सेना ने कल रात पीओके के अंदर दो किलोमीटर तक घुस कर 38 आतंकियों को मार गिराया. इसमें दो पाकिस्‍तानी सै‍निक भी मारे गये. भारत की इस कार्रवाई को उरी हमला का बदला के रूप में देखा जा रहा है. इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में जश्‍न का माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola