पाक की हर हरकत पर भारत की नजर, आतंक का इस्तेमाल बंद करे : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली: पाकिस्तान हमेशा से अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ाने के लिए करता रहा है. पाक की हर हरकत पर भारत अपनी नजर रख रहा है. उक्त बातें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पाकिस्तान के यूएन में संबोधन के जवाब में कही. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में […]
नयी दिल्ली: पाकिस्तान हमेशा से अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ाने के लिए करता रहा है. पाक की हर हरकत पर भारत अपनी नजर रख रहा है. उक्त बातें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पाकिस्तान के यूएन में संबोधन के जवाब में कही. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर कश्मीर राग अलापा.
भारत ने उठाये गये मुद्दों की चर्चा करते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करारा जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा पाकिस्तान अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के बढ़ाने के लिए ना करे. पाकिस्तान का चेहरा किसी से छिपा नहीं है हमें उम्मीद है पूरी दुनिया पाक पर दबाव बनायेगी. आतंकवाद पाकिस्तान सरकार की नीतियों में शामिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










