कश्मीर: राजनाथ सख्त, कहा- युवाओं को भड़काने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा

नयी दिल्ली : कश्मीर घाटी के हालात को लेकर मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सुरक्षाबलों को साफ निर्देश दिए कि युवाओं को भड़काने वालों को छोड़ना नहीं है. उनके साथ सख्ती से पेश आना है. यही नहीं सुरक्षाबलों को सात दिन में हालात सामान्य करने के […]
नयी दिल्ली : कश्मीर घाटी के हालात को लेकर मोदी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को सुरक्षाबलों को साफ निर्देश दिए कि युवाओं को भड़काने वालों को छोड़ना नहीं है. उनके साथ सख्ती से पेश आना है. यही नहीं सुरक्षाबलों को सात दिन में हालात सामान्य करने के लिए भी कहा है. रविवार को गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों को निर्देश दिया कि वे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो हिंसा में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसाते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ करीब घंटे भर चली बैठक में राजनाथ ने ये निर्देश दिये.
अशांति के बीच उम्मीद : पत्थर नहीं, हाथों में कलम लें युवा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




