किराये बढ़ाने पर रेलवे ने दी सफाई कहा, अभी परीक्षण के आधार पर लागू

नयी दिल्ली : राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में किराया वृद्धि को लेकर आलोचना का सामना कर रही रेलवे ने आज स्पष्ट किया कि मांग के आधार पर किराया बढ़ने की नयी प्रणाली परीक्षण के आधार पर लागू की गई है और इसकी कुछ समय बाद समीक्षा की जाएगी. विपक्षी दलों ने इन प्रमुख ट्रेनों […]
नयी दिल्ली : राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में किराया वृद्धि को लेकर आलोचना का सामना कर रही रेलवे ने आज स्पष्ट किया कि मांग के आधार पर किराया बढ़ने की नयी प्रणाली परीक्षण के आधार पर लागू की गई है और इसकी कुछ समय बाद समीक्षा की जाएगी. विपक्षी दलों ने इन प्रमुख ट्रेनों में नई फलैक्सी किराया प्रणाली लागू करने की जोरदार आलोचना की है. राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों के यात्रियों को अब इस नयी किराया प्रणाली के तहत 10 से 50 प्रतिशत तक अधिक किराया देना होगा. यह व्यवस्था कल से लागू हो रही है. रेलवे का मकसद इसके जरिये चालू वित्त वर्ष में 500 करोड रुपये अतिरिक्त जुटाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




