आशुतोष ने किया संदीप का बचाव, कहा गांधी, नेहरू, वाजपेयी के भी रहे ऐसे संबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 4:39 PM
नयी दिल्ली : सेक्स सीडी प्रकरण में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का बचाव करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने कहा है कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमारे देश महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजयेपी के भी नैतिकता […]
नयी दिल्ली : सेक्स सीडी प्रकरण में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का बचाव करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने कहा है कि संदीप ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने कहा कि हमारे देश महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजयेपी के भी नैतिकता से बाहर जाकर दूसरी महिलाओं से संबंध रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि ऐसे में आम आदमी पार्टी क्यों संदीप कुमार पर कार्रवाई करे.
उन्होंने कहा कि जब यह रेप नहीं है तो इसे सार्वजनिक क्यों किया जा रहा है इसपर इतनी चर्चा क्यों?उन्होंने लिखा है कि सेक्स हमारे जीवन का हिस्सा है, यह उसी तरह हमारे जीवन का हिस्सा है जैसे खाना, पीना और सांस लेना. लेकिन हमारे समाज में सेक्स को नैतिकता के साथ जोड़ दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










