ePaper

संघ को लेकर दिये बयान पर राहुल कायम, अदालत में करेंगे मुकदमे का सामना

Updated at : 01 Sep 2016 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
संघ को लेकर दिये बयान पर राहुल कायम, अदालत में करेंगे मुकदमे का सामना

नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे को खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि वे निचली अदालत में मुकदमे का सामना करेंगे. राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राहुल गांधी ने अपने खिलाफ मानहानि के मुकदमे को खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि वे निचली अदालत में मुकदमे का सामना करेंगे.

राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह एक चुनावी रैली में महात्मा गांधी की हत्या को लेकर आरएसएस के खिलाफ दिये गये अपने बयान पर कायम हैं.

कोर्ट में राहुल गांधी की तरह से उनके वकील कपिल सिब्बल ने उनका पक्ष रखा. सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि राहुल अपने शब्दों पर कायम हैं और वे निचली अदालत में सुनवाई का सामना करेंगे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को निचली अदालत की सुनवाई में पेशी से छूट देने से मना कर दिया है.

पिछले महीने 24 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान राहुल के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में मुंबई हाई कोर्ट के समक्ष दायर किए गए राहुल गांधी के हलफनामे का हवाला दिया था जिसमें यह कहा गया था कि राहुल ने संघ के कुछ लोगों पर गांधी की हत्या करने का आरोप लगाया था न कि संगठन को महात्मा का हत्यारा बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola