ePaper

दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम से नाराज गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर कसा तंज

Updated at : 31 Aug 2016 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम से नाराज गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर कसा तंज

नयी दिल्ली : दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश के कारण वहां स्थिति गंभीर हो गयी है. सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. कार पानी में डूब गयी है. सड़कों पर भारी जाम लगा है. ऐसे में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश के कारण वहां स्थिति गंभीर हो गयी है. सड़कों पर पानी भर गया है जिसके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गयी है. कार पानी में डूब गयी है. सड़कों पर भारी जाम लगा है. ऐसे में क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्‌वीट कर दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्‌वीट किया है कि दिल्ली में ड्रेनेज सिस्टम इतना खस्ताहाल है कि यहां तो अॅाड इवेन नंबर की नाव चलानी चाहिए.

उन्होंने यह भी लिखा है कि अब समय आ गया है कि हम नाव खरीदना शुरू कर दें. जब प्रशासन नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकती तो हमें यह कदम उठाना ही पड़ेगा. उन्होंने एक ट्‌वीट को रिट्‌वीट भी किया जिसमें दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola