कांग्रेस ने सत्ता के लालच में किया देश का बंटवारा : भाजपा

नयी दिल्ली : सरकार पर बंटवारे जैसी घृणा फैलाने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का बंटवारा किया और अब केंद्र तथा कई राज्यों में सत्ता से बाहर होने के बाद ‘‘विकास समर्थित” सरकार के खिलाफ साजिश रच रही […]
नयी दिल्ली : सरकार पर बंटवारे जैसी घृणा फैलाने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश का बंटवारा किया और अब केंद्र तथा कई राज्यों में सत्ता से बाहर होने के बाद ‘‘विकास समर्थित” सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अब देश में कोई विभाजन नहीं होगा और अगर होगा तो हमारे दुश्मन देश में होगा. उन्होंने मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की टिप्पणियों के लिए उन पर कटाक्ष किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




