Rain Alert: 30 मार्च से 4 अप्रैल तक बारिश, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2026 10:36 AM
बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई
Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर अभी तल्ख ही रह सकते हैं. मौसम विभाग ने उत्तर, पश्चिम, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवा की संभावना जताई है.
Rain Alert: उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह बरसाती मौसम जारी रहने की संभावना है. आज यानी 30 मार्च को कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. कश्मीर घाटी में 30 मार्च को छिटपुट से लेकर भारी बारिश और हिमपात की संभावना है. 30 मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और 30 से 31 मार्च के दौरान मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी इस सप्ताह बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिमी भारत- 30 मार्च से 4 अप्रैल बारिश और तेज हवा का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 30 मार्च और 2-3 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 30 से 31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है. आज (30 मार्च) को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान समेत उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं.
पूर्वोत्तर भारत में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक तूफानी बारिश
आईएमडी के मुताबिक 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 और 31 मार्च के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.
पूर्वी भारत में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. 31 मार्च और 2 अप्रैल को झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा इन राज्यों में कही-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा की चेतावनी भी जारी की गई है. वहीं अगले 5 दिनों तक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.
छिटपुट आंधी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च को गंगा से सटे पश्चिम बंगाल और बिहार में कहीं-कहीं आंधी की संभावना है. इस दौरान हवा कि गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी के मुताबिक 30 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश की संभावना है. अगले 6 दिनों में छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, आंधी, बिजली कड़कने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 30 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 31 मार्च को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश और तेज हवा
29 मार्च से 2 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. कहीं कहीं हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










