मुसलमानों के बीच बढ़ी मोदी की लोकप्रियता : आतिफ रजा

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद ने अल्पसंख्यकों के बीच किसी तरह के ‘डर’ की बात को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा कि देश के दूसरे वर्गों की तरह मुस्लिम समुदाय के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है और केंद्र की योजनाओं का मुसलमानों को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष आतिफ रशीद ने अल्पसंख्यकों के बीच किसी तरह के ‘डर’ की बात को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा कि देश के दूसरे वर्गों की तरह मुस्लिम समुदाय के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है और केंद्र की योजनाओं का मुसलमानों को भी बराबर का फायदा हो रहा है.

भाजपा की दिल्ली इकाई का अल्पसंख्यक मोर्चा आगामी 25 अगस्त को पार्टी में अल्पसंख्यक युवाओं को ‘सक्रिय सदस्य’ के तौर पर जोड़ने के लिए अल्पसंख्यक युवा सम्मेल्लन करने जा रहा है जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.
आतिफ रशीद ने आज एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस बात में कोई दम नहीं है कि अल्पसंख्यकों के बीच डर है. यह सब दुष्प्रचार है. हमें तो ऐसी कोई बात नहीं दिखती.

मुस्लिम समुदाय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है. मुस्लिम इलाकों में हम जाते हैं तो हमें प्रधानमंत्री और उनके नेतृव वाली सरकार के प्रति पूरा उत्साह दिखाई देता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से जनहित की कई योजनाएं चलायी गयीं जिनका सभी को फायदा हुआ है. इनका मुसलमानों और दूसरे अल्संख्यक समुदायों को बराबर का फायदा हुआ है. इतना जरूर है कि इन योजनाओं को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच जागरुकता बढाने की जरुरत है.’

भाजपा नेता ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर विकास के सभी मोर्चों पर नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘केजरीवाल जी बड़े-बड़े वादे करके आये थे. वह अपने किसी भी वादे पर खरे नहीं उतरे. उनकी सरकार ने ऑड-इवेन जैसी एक असफल योजना के अलावा कोई दूसरी योजना शुरु नहीं की. दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ आरोप की राजनीति कर रहे हैं.’

अल्पसंख्यक युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जरूरत पर जोर देते हुए रशीद ने कहा, ‘‘हमारी कोशिश है कि दिल्ली के हर मुस्लिम बहुल इलाके में हमारे सक्रिय सदस्य हों. पार्टी नेतृत्व के फैसले के मुताबिक यह प्रयास शुरु किया गया है. हम लोगों को जोड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमें काफी सफलता भी मिली है. हमने अब तक 2000 युवाओं को जोड़ा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola