बी नवनीत, वी शेषाद्रि PMO में संयुक्त सचिव नियुक्त, कई अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन

नयीदिल्ली : वरिष्ठ आइएएस अधिकारी ब्रजेंद्र नवनीत और वी शेषाद्रि को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. ऐसा मध्यम स्तर पर भारी फेरबदल के तहत किया गया है, जो आज से प्रभावी हुआ. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 22 नए संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं. इनमें से 18 भारतीय प्रशासनिक […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : वरिष्ठ आइएएस अधिकारी ब्रजेंद्र नवनीत और वी शेषाद्रि को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. ऐसा मध्यम स्तर पर भारी फेरबदल के तहत किया गया है, जो आज से प्रभावी हुआ. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 22 नए संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं. इनमें से 18 भारतीय प्रशासनिक सेवा से हैं और शेष अन्य सेवाओं से हैं.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण :डीओपीटी: विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवनीत और शेषाद्रि पीएमओ में निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं. नवनीत को दो जुलाई 2019 तक अपनी पांच साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की शेष अवधि के लिए संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि शेषाद्रि का कार्यकाल 21 अगस्त 2018 तक होगा.

उनके अलावा आइएएस अधिकारी सैयद अली मुर्तजा रिजवी और आरमेन गिरिधर को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

1999 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आइएएस अधिकारी अंशु सिन्हा को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. इसमें कहा गया है कि भारतीय सिविल एकाउन्ट्स सेवा की अधिकारी धारित्री पांडा को अतिरिक्त वित्तीय सलाहकार और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. आइआरएस अधिकारी दिलीप शर्मा को चुनाव आयोग में तीन साल के लिए महानिदेशक नियुक्त किया गया है. आइएएस अधिकारी रंजीत पुनहानी को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि बिहार कैडर के आइपीएस अधिकारी दिनेश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से उनके मूल कैडर में भेज दिया गया है. वह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. आइएएस अधिकारी राखी गुप्ता भंडारी को उनके स्थान पर नियुक्त किया गया है.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में आशीष चटर्जी को नया संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी आरके सिन्हा को संघ लोक सेवा आयोग में अतिरिक्त सचिव (संयुक्त सचिव स्तर) नियुक्त किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि आइएएस अधिकारियों अरुण सिंघल, लव अग्रवाल, सुधीर कुमार और नवदीप रिनवा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों की भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी वीजी रेड्डी को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया में उप महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

डीओपीटी के आदेश में कहा गया है कि आइएएस अधिकारियों निकुंज किशोर सुंदरे, अली रजा रिजवी, संजय कुमार, सुरेश कुमार वशिष्ट और ई रमेश कुमार को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola